कुंए में मिली बुजुर्ग की लाश, 4 दिन से थी लापता…

Share

बलौदाबाजार। नगर के वार्ड 15 में रहने वाली 62 साल की गंगा बाई यादव का शव बुधवार सुबह कुएं में तैरता मिला। गंगा बाई अपने घर में अकेली रहती थीं। आसपास के लोगों के मुताबिक, वह पिछले 4 दिन से घर पर नहीं थीं। घर पर ताला लगा था। लोग यह सोचकर चुप थे कि शायद वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी। गंगा बाई का शव घर से कुछ ही मीटर दूर एक खेत के कुएं में मिला। शव से बदबू आ रही थी।

इसी से लोगों को घटना का पता चला। कुएं के पास गंगा बाई की चप्पल और गोबर बीनने का धमेला मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह दोपहर के समय घर में ताला लगाकर गोबर बीनने निकली होगी। किसी कारण से ये हादसा हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह एक हादसा था या कुछ और।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *