दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस के रद्द होने की तारीख बदली, देखें लिस्ट…

Share

भिलाई। तीसरी रेलवे लाइन को गोरखपुर स्टेशन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 25 अप्रैल व 3 मई को दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-नौतनवा व 27 अप्रैल और 5 मई को नौतनवा से रवाना होने वाली नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द होने की घोषणा की गई थी।

अब इन गाडिय़ों की रद्द होने की तारीख बदली गई है। अब दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 25 अप्रैल व 2 मई को और नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 27 अप्रैल व 4 मई को रद्द रहेगी।

Train Cancel: देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 19 अप्रैल
पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 16 अप्रैल
एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 13 अप्रैल
पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 15 अप्रैल
गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 18 अप्रैल
पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 21 अप्रैल
इंदौर-पुरी एक्सप्रेस 15व22 अप्रैल
पुरी-इंदौर एक्सप्रेस 17व 24 अप्रैल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *