पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा के गिरफ्तारी के विरोध में सुकमा बंद का दिखा असर…

Share

सुकमा। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर जिला कांग्रेस ने एक दिवसीय सुकमा बंद का आह्वान किया है, जिसका जिला मुख्यालय में असर देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही सुकमा और कोंटा के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। बंद के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में नारेबाजी करते हुए लखमा की गिरफ्तारी पर अपना विरोध दर्ज कराया है।

कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने सामूहिक बयान में कहा है कि भाजपा ईडी के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है।ईडी, सीबीआई, आईटी भाजपा की कठपुतली है। भाजपा की लिखी पटकथा पर विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगा कार्रवाई कर उनका चरित्र हनन करती है। लखमा कोंटा से 6 बार के विधायक हैं। आगामी नगरीय और पंचायत चुनाव हैं। ऐसे में भाजपा कई प्रकार के हथकंडे अपना कर कांग्रेस के गढ़ में विजय हासिल करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *