रायपुर में पेपर बांटने वाले को मिला टिकट, जानिए कौन है ये उम्मीदवार…

Share

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में चाय वाले, गुपचुप वाले के बाद अब एक पेपर बांटने वाले प्रत्याशी की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम से अखबार बांटने वाले को प्रत्याशी बनाया है, जिसका नाम गावेश साहू है। कांग्रेस पार्टी ने गावेश को पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 09 से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने रायपुर के साधारण परिवार से आने वाले गावेश साहू को पार्षद पद के चुनाव का टिकट दिया है। गावेश साहू बचपन से अखबार बांटने का काम करते हैं। रायपुर के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 09 से गावेश साहू पर भरोसा जताया है। गावेश अखबार बांटने का काम 6वीं कक्षा से करते आ रहे हैं।

इस दिन होंगे नगर निगमों में चुनाव

इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव होंगे. जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए भी चुनाव होंग। ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *