सुबह देर तक सोने से नाराज हुई पत्नी, बेटी के सामने पति ने कर दी हत्या…

Share

रायपुर। रात में बेटी का बर्थ-डे नहीं मनाने और सुबह देर तक पति के सोने पर पत्नी ने नाराजगी जताई तो पति ने बेटी के सामने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर रविवार को जेल भेज दिया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस सिंह (20) की सुहानी से शादी हुई थी। उनकी दो साल की बेटी है।

गुरुवार को उनकी बेटी का बर्थ-डे था। रात 12 बजे बेटी का जन्मदिन मनाया गया, लेकिन इसमें प्रिंस शामिल नहीं हुआ। वह अपने कमरे में ही रहा। सुबह भी वह देर तक सोता रहा। सुबह नहीं उठने पर पत्नी सुहानी ने नाराजगी जताई।

इससे प्रिंस गुस्से में आ गया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो गुस्से में प्रिंस ने सुहानी का गला दबा दिया। घटना के समय उसकी दो साल की बेटी भी कमरे में ही थी। गला दबने से सुहानी बेसुध होकर गिर पड़ी। थोड़ी देर बाद प्रिंस उसे एस अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *