खेत गए किसान के घर में चोरी, नगदी सहित जेवरात ले उड़े चोर…

Share

भिलाई। ग्राम मोहंदी निवासी किसान सूर्यकांत के सूने मकान में चोरी हो गई। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने धारा 305 (ए), 331 (4) के तहत जुर्म दर्ज किया है।

भिलाई तीन थाना पुलिस ने बताया कि सूर्यकांत 27 फरवरी सुबह 10 बजे अपने नंदिनी स्थित घर गया था। रात ज्यादा होने से रुक गया। 28 फरवरी सुबह उसके घर में सफाई करने वाले ने जानकारी दी कि चैनल गेट व सामने दरवाजा में लगा ताला टूटा है। लौटकर देखा तो आलमारी का लॉकर टूटा मिला। जिसमें सोने-चादी के जेवर और लाखों रुपए नकदी चोरों ने पार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *