प्रदेश में अगले चार दिन बारिश की संभावना कम, तापमान में होगी वृद्धि…

Share

भिलाई। शुक्रवार को दिनभर धूप के बाद शाम को बादल छाए और बरस पड़े। दुर्ग जिले में 2.8 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर, दिन का तापमान एक डिग्री चढ़कर औसत से 6.2 डिग्री की गिरावट के बाद 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ा गया और 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने कहा है कि, बीते दो तीन दिनों में हुई बारिश के बाद अब शनिवार से अगले 4 दिनों तक पुन: बरसने की कम संभावना है।

इसके बजाय 4 दिन में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। जैसे शुक्रवार को बस्तर व सरगुजा का पारा 32 से 36 डिग्री तक चढ़ा रहा। दिन का सर्वाधिक तापमान 38 डिग्री रायपुर और सबसे कम 23 डिग्री पेंड्रा में रहा। मानसून की मौजूदगी के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है, लेकिन खंडवर्षा अधिक संभावित दिख रही है।

फिलहाल, शनिवार को नौतपा का 6 वां दिन है। इस हिसाब से दुर्ग जिले में अभी तक दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार नहीं गया है और ना ही तेज गर्मी ने परेशानी बढ़ाई है। मौसम विभाग के तथ्यों के मुताबिक रविवार को तापमान 38 डिग्री को क्रॉस कर सकता है। हवा में नमी की मात्रा और दिन में तापमान की बढ़ोतरी से लोकल सिस्टम भी तैयार होने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *