रायपुर छोड़ दूसरे जिलों में अंधड़ के साथ होगी बारिश, गिरेंगे ओले…

Share

रायपुर। राजधानी को छोड़कर बुधवार को कुछ जिलों में अंधड़ के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले भी गिरेंगे। मौसम बदलने से भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन गेहूं व सब्जी की फसल को नुकसान होगा। पिछली बार अंधड़ व ओले से उत्तर छत्तीसगढ़ में सैकड़ों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल को तापमान हल्का गिरेगा। इसके बाद तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ, मराठवाड़ा होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा, जो सामान्य कम रहा।

न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली ज्यादा रहा। बादल छाने के कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि राजनांदगांव में पारा 39.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रहा। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। 2 अप्रैल को रायपुर का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *