हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानित…

Share

खैरागढ़। जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने वाहन चालकों को जागरूक करने के अलावा हेलमेट पहनकर वाहन चालने वालों को गुलाब देकर सम्मानित किया जा रहा है। यातायात प्रभारी शक्ति सिंह वह स्टाफ द्वारा आमजन लोगों को जागरूक करने के लिए बिना हेलमेट पहन कर चलने वाले व्यक्तियों को चालान नहीं समाधान के तहत हेलमेट दिलाया गया एवं हेलमेट पहन कर चलने वाले व्यक्तियों को नियम का पालन करने के लिए गुलाब फूल से समानित किया गया। दुर्घटना से बचने यातायात पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि हेलमेट पहन कर चलने वी फोर व्हीलर वाहन में सीट बेल्ट पहन कर यातायात नियम का पालन करने से दुर्घटना में लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *