प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने आज आखिरी दिन, घर-घर पहुंच रहे अधिकारी…

Share

भिलाई। भिलाई नगर निगम में संपत्ति कर जमा करने मात्र एक दिन शेष है। क्षेत्र के भवन, भूस्वामी, दुकान के मालिक, जिन्होंने अब तक अपने बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं की है, वे जल्द जमा कर दें, नहीं तो अतिरिक्त अधिभार लगेगा।

करदाताओं की मांग पर अब निगम भिलाई के संपत्तिकर काउंटर सुबह 8 बजे से खुल रहे हैं। इससे करदाताओं को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकेगी। साथ ही जो करदाता 2025-26 का संपत्तिकर अभी जमा करते हैं, उन्हे 6.25 प्रतिशत का लाभ दिया जा रहा है।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अपना बकाया करों की राशि जल्द ही जमा कर दें। वर्ष 2024-25 के बकाया संपत्तिकर 1 मई से जमा करने पर 18 प्रतिशत अधिभार और 1000 पेनाल्टी शुल्क लगेगा, 1 दिन शेष है। साथ ही निगम के संपत्तिकर वसूली एजेंसी के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर भी बकाया कर की वसूली कर रही है। उन्हें भी संपत्तिकर की राशि देकर उनसे रसीद प्राप्त कर सकते हैं। नागरिक जल्द ही अपने बकाया कर की राशि जमा कर लगने वाले अतिरिक्त अधिभार से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *