Train Accident:-चलती ट्रेन के सामने युवक ने लगाई छलांग, इमरजेंसी ब्रेक से टला बड़ा हादसा
Train Accident:-राजधानी रायपुर के खमतराई रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक युवक के ट्रेन के सामने कूद जाने से हड़कंप मच गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साउथ बिहार एक्सप्रेस के लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना की जांच खमतराई पुलिस और रेलवे प्रशासन द्वारा की जा रही है।
Train Accident:-15 मिनट तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
जानकारी के मुताबिक आरा से दुर्ग की ओर आ रही साउथ बिहार एक्सप्रेस जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक मौके पर खड़ी रही, जिससे इस रूट पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ।
Train Accident:-सिर और शरीर में आई गंभीर चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर में युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक से हटाकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Train Accident:-पहचान और कारण की जांच जारी
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा। घटना के कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों ने लोगों से रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्क रहने और अनधिकृत रूप से ट्रैक पार नहीं करने की अपील की है।
