Train Cancelled:-18-19 जुलाई को सफर से पहले जरूर पढ़ें! छत्तीसगढ़ में 8 ट्रेनें रद्द, कई रूटों पर बदलेगा रेल संचालन
Train Cancelled:-अगर आप 18 या 19 जुलाई को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम के नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
रेलवे के अनुसार, इस तकनीकी कार्य का उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और तेज बनाना है। हालांकि, इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।
Train Cancelled:-इन 8 ट्रेनों का संचालन रहेगा रद्द
- 19 जुलाई: 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 19 जुलाई: 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
- 19 जुलाई: 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 18 एवं 19 जुलाई: 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
- 18 एवं 19 जुलाई: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
- 18 एवं 19 जुलाई: 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
- 18 जुलाई: 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
- 19 जुलाई: 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर
Train Cancelled:-दो ट्रेनें बीच रास्ते से ही चलेंगी
रेलवे ने दो मेमू ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया है।
- 18 एवं 19 जुलाई को 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू अब बिलासपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। यानी गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
- 18 एवं 19 जुलाई को 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
Train Cancelled:-यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 या IRCTC/रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
