मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश…

Share

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र ग्राम उमरेली में आज सुबह हड़कंप मच गया। जब एक युवक का शव उसके घर पर पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय जगन्नाथ यादव के रूप में हुई है। उसके पिता मिठाई लाल यादव ने पुलिस को बताया कि वह उसका इकलौता पुत्र था। पति-पत्नी दोनों रायगढ़ जिले की खरसिया क्षेत्र में एक कार्यक्रम में गए हुए थे। सुबह वापस लौटने के बाद जब काफी समय तक आवाज देने के बाद भी घर के दरवाजा नहीं खोला। तब उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना आसपास लोगों को दी। जहां दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

मृतक युवक घर पर अकेले था और पिछले काफी समय से परेशान था। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ के तीन बच्चे हैं और पत्नी जगन्नाथ को छोड़कर तीन बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। इस बात से वह बेहद परेशान रहा करता था। उरगा थाना में पदस्थ अजय कुमार पांडे मर्द जांच करने मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *