बीजापुर में दो नक्सली ढेर, बढ़ सकता है मृत नक्सलियो का आंकड़ा…
बीजापुर। बीजापुर जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच सुबह 9 बजे एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक दो माओवादियों के मारे जाने की खबर है। माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
नक्सलियो को हुआ भारी नुक्सान
इस मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्चिंग भी कर रहे हैं।
