जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार, प्रहरियों में मचा हड़कंप…

Share

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा का प्रवास था। इसी दौरान वहां कानून व सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। यहां के जिला जेल से शाम 4:30 बजे दो कैदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह दोनों कैदी वहां जेल का दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। जेल से कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही प्रहरियों में हड़कंप मंच गया। आनन- फानन में इसकी जानकारी अधिकारियों व पुलिस को दी गई।

इसके बाद इन्हें पकड़ने की कवायद हुई। कुछ देर मशक्कत के बाद इनमें से एक कैदी को तो पकड़ लिया गया है। वहीं दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। जेल अधीक्षक गोविंद सोरी ने इन कैदियों के भागने की पुष्टि की है।

जेल अधीक्षक गोविंद सिंह सोरी ने बताया कि कारली पुलिस लाइन में स्थित सीआरपीएफ की कैंटीन में चोरी के मामले में दिसंबर 2024 से सजायाफ्ता महेंद्र दीवान व एक अन्य कैदी फुटबॉल के पोल के सहारे जेल की दीवार को फांद कर फरार हो गए थे। महेंद्र को पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *