अनियंत्रित वाहन नाले में घुसा, 11 लोग घायल…

Share

धमतरी। जिले के ग्राम भोथली-कंडेल के पास अनियंत्रित वाहन होकर नाले में जा घुसा। इस हादसे में वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है।

पाटन क्षेत्र के ग्राम चूलगहन से धमतरी जिले के ग्राम ढिमरटिकुर में सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वाहन में निषाद परिवार के सभी लोग वापस चूलगहन लौट रहे थे। घटना में फुलेश्वरी निषाद, रजनी बाई निषाद, पायल निषाद, शंकरलाल निषाद, मनीषा निषाद समेत 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें से निपानी निवासी रजनी निषाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *