UP News:-जनता दर्शन में गरजे सीएम योगी: अपराधियों को चेतावनी, जमीन कब्जाने वालों और फर्जी बिल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
UP News:-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष तथा पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जनता दर्शन के दौरान अवैध कब्जे, दबंगई और धमकी से जुड़े कई मामले मुख्यमंत्री के सामने आए। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है और विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कब्जे और अपराध से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी लाई जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और हर मामले का निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।
UP News:-फर्जी रजिस्ट्री मामले में भी सख्ती
जनता दर्शन के दौरान गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा से जुड़े एक बिल्डर के खिलाफ भी गंभीर शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट की रजिस्ट्री कई लोगों के नाम कर दी है।
मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बिल्डर दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
UP News:-‘समयबद्ध न्याय सरकार की प्राथमिकता’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हर पीड़ित को न्याय दिलाना और प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना है।
