छत्तीसगढ़ी में अश्लील गानों पर बवाल, क्रांति सेना ने की कार्रवाई की मांग…

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ी गानों के एलबम में आजकल कई कलाकार अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे यहां की संस्कृति प्रभावित हो रही है। अश्लील गाने बनाकर यूट्यूब, सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है। इसके खिलाफ गुरुवार को बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता और स्थानीय कलाकार सिविल लाइन थाना पहुंचे।

उन्होंने अश्लीलता परोसने वाले गायकों, संगीतकारों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने ऐसे गानों के गायकों, एलबम, संगीतकार, निर्माताओं की सूची भी सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों बड़ी संख्या में अश्लील गानों वाले वीडियो एलबम बनाए जा रहे हैं। इसे यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया में भी वायरल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *