साइबर ठगों को किराये पर देते थे खाता, चार आरोपी गिरफ्तार…

Share

बालोद। जिले में फिर यूल बैंक खाताधारक समेत संवर्धक/ब्रोकर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में भी 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी के निर्देश पर एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में ऑनलाइन के माध्यम से लोगों से ठगी करने वालो पर नजर रखी जा रही है।

भारत सरकार गृह मंत्रालय के संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से थाना बालोद क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र बालोद शाखा के यूल खाता धारकों का अवलोकन पर पाया कि कुल 10 खाता में देश के अलग-अलग राज्यो में हुए साइबर फ्रॉड की कुल राशि 3,19,145 रुपए प्राप्त किए गए हैं। इन खातों के संबंध में दीगर राज्यों से ऑनलाइन शिकायत पंजीबद्ध होना पाया गया है। कई खाते में साइबर फ्रॉड के पैसे एक से अधिक बार जमा हुए हैं। इन खाताधारकों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2), (ए), 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब तक 13 लोग गिरतार हो चुके

बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक के खाताधारकों को नोटिस जारी कर थाना बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने खाता किराए पर देना स्वीकार किया। 4 मार्च को 4 लोगों की गिरतारी की गई है। पूर्व में 9 लोगों सहित कुल 13 लोगों की गिरतारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *