स्कूलों में वंदे मातरम् दिवस: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…
रायपुर। स्कूलों में 24 जनवरी को वंदे मातरम दिवस मनाया जायेगा। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से डीपीआई को आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक 24 जनवरी को वंदे मातरम दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।
निर्देश के मुताबिक 24 जनवरी को सभी स्कूलों में वंदे मातरम का गायन किया जायेगा और इसके इतिहास और महत्ता की जानकारी बच्चों को दी जायेगी।
