Vedanta Plant Accident:-वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट: एक और घायल मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 24 पहुंची
Vedanta Plant Accident:-वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में एक और मजदूर की जान चली गई है। झारखंड के रहने वाले मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्होंने रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। अभी भी 10 मजदूर अलग-अलग अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया पर आपत्ति भी जताई है।
Vedanta Plant Accident:-जांच में क्या सामने आया?
हादसे की जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई है, जिसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि बॉयलर में ज्यादा ईंधन जमा होने से दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे पाइप हट गया और जोरदार विस्फोट हुआ।
Vedanta Plant Accident:-लापरवाही बनी बड़ी वजह
जांच में यह भी सामने आया है कि प्लांट में मशीनों का सही रख-रखाव नहीं किया जा रहा था। सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने और निगरानी में कमी के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।
Vedanta Plant Accident:-सरकार का एक्शन और मुआवजा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
