आचार संहिता का उल्लंघन, प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक निलंबित…
बालोद। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गुंडरदेही की प्रधानपाठक सविता यादव और सहायक शिक्षक नेहा गुप्ता को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने पर निलंबित किया है। नगरीय निकाय आम निर्वाचन के दौरान 7 फरवरी को चुनावी सभा पुराना हाई स्कूल मैदान गुंडरदेही में हुई थी।
पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला गुंडरदेही के बच्चे कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जो न्यूज पोर्टल में प्रसारित हुआ। न्यूज पोर्टल में प्रसारित खबर में पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला गुंडरदेही के छात्र-छात्राएं एवं सहायक शिक्षक नेहा गुप्ता शासकीय प्राथमिक शाला गुंडरदेही की उपस्थिति दिखाई दे रहे हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने के कारण रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत गुंडरदेही ने सहायक शिक्षक नेहा गुप्ता और प्रधानपाठक सविता यादव के विरूद्ध अनुशानात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्तावित किया है।
