निकाय चुनाव को लेकर आज वोटिंग जारी, पत्नी संग ई रिक्शा में वोट देने पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव को लेकर आज वोटिंग हो रही है। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। वहीं मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे।
वहीं रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा अपनी के साथ ई रिक्शा में मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मत अधिकार का प्रयोग किया है। विधायक मिश्रा ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है।
