Wedding Buzz:-जल्द ही दुल्हन बनेंगी Anshula Kapoor, पिता Boney Kapoor ने लिखा भावुक नोट
Wedding Buzz:-फिल्म निर्माता Boney Kapoor की बेटी Anshula Kapoor जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड Rohan Thakkar के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा। बताया जा रहा है कि इस कपल ने जुलाई में न्यूयॉर्क में सगाई की थी और अक्टूबर में ‘गोर धना’ रस्म भी पूरी हो चुकी है। फिलहाल शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।
बेटी की शादी को लेकर Boney Kapoor काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंशुला की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शादी से पहले उनकी बेटी और भी ज्यादा प्यारी लग रही है।

अंशुला ने अपनी लव स्टोरी भी शेयर की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात Rohan Thakkar से एक ऐप के जरिए हुई थी। पहली बातचीत देर रात शुरू हुई और सुबह तक चलती रही। तभी उन्हें लगा कि कुछ खास शुरू हो रहा है। करीब तीन साल बाद रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में उन्हें प्रपोज किया, जिसे अंशुला ने तुरंत स्वीकार कर लिया।
अंशुला ने कहा कि उन्हें कभी परियों वाली प्रेम कहानियों पर भरोसा नहीं था, लेकिन रोहन के साथ उनका रिश्ता सच्चा और खास है। उन्होंने बताया कि उस पल में वो रो भी रही थीं, हंस भी रही थीं और बेहद खुश थीं।
अगर बात करें Rohan Thakkar की, तो वह पेशे से स्क्रिप्ट राइटर हैं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
