आग से जली महिला, पिता ने लगाया ससुरालियों पर आरोप…

Share

भिलाई। छावनी कैंप 1 शास्त्री नगर में रहने वाली नीतु कुमारी पति संतोष आग से झुलस गई। महिला 60 फीसदी जल गई है। उसे मेकाहारा में रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर मायके वालों ने ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया है। छावनी पुलिस ने बताया कि घटना 3 अप्रैल की है। परिजनों की सूचना पर टीम मौके पर गई।

एसडीएम की उपस्थिति में उसका कथन लिया गया। उसने बताया कि वह परेशान होकर खुद से आग लगा लिया। मामले में जांच की जा रही है। घायल महिला के पिता अशोक साव ग्राम तेतरावा नालन्दा बिहार से 6 अप्रैल को भिलाई पहुंचे। ससुराल पक्ष वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजन वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि नितू की शादी 2008 में हुई थी। जब से शादी हुई है तब से मेरी बेटी को ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *