युवा निखिल साहू होंगे जिला पंचायत धमतरी – 12 से भाजपा के संभावित प्रत्याशी??

Share

धमतरी, 23 जनवरी 2025/ जैसे ही नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हुई, पूरे प्रदेश के साथ ही धमतरी जिले के नगरी सिहावा, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 12 में भी प्रत्याशी दावेदारी पेश करने लगे हैं।

12 नंबर की ये सीट सामान्य सीट होने की वजह से कई नामों की चर्चा यहाँ हो रही है

हालांकि भाजपा की ओर से किस पर दांव खेला जाना है ये अभी तक तो तय नहीं है…पर एक नाम जो प्रमुख रूप से उभरकर सामने आ रहा है वो है इस क्षेत्र के युवा नेता निखिल साहू का.

क्या निखिल साहू भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे

निखिल साहू पार्टी से समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पिछले 20 वर्षों से जुड़े हुए हैं और अपनी मेहनत एवं सामाजिक कार्यों के कारण क्षेत्र में व्यापक पहचान बना चुके हैं।

निखिल साहू पूरी तरह से पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं और उन्होंने पिछले सरकार में रही कांग्रेस पार्टी की नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई और क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करते आए हैं.

और इसलिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है

सत्ता के गलियारों में निखिल साहू का बड़े भाजपा नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के बीच अच्छी छवि है. जिससे निखिल साहू को एक दमदार विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

निखिल साहू वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा (छ.ग.) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 12 से दावेदारी ठोंक रहे हैं।

निखिल साहू की लोकप्रियता का कारण उनकी ईमानदारी, कर्मठता और जनसेवा की भावना है। उन्होंने युवाओं को राजनीति और सामाजिक सेवा से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उनका कहना है कि युवाओं के बिना देश और क्षेत्र का विकास संभव नहीं है, और वे युवाओं के सहयोग से नगरी-सिहावा को एक आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए संकल्पित हैं।

निखिल साहू का राजनीतिक सफर एक जमीनी कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तक का रहा है, जिसमें उन्होंने पार्टी की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को जमीनी स्तर पर लागू किया है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि भाजपा किसे अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करती है।