शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर…

Share

बिलासपुर। बिलासपुर में शराब पीने से सात लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोग अस्पताल में भर्ती बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोगों ने महुआ शराब का सेवन किया था, इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ती चली गई। शराब सेवन करने वाले 4 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर जांच शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में महुआ शराब के सवन से गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों की एक-एक कर तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। सिम्स में सभी बीमार लोगों को भर्ती कर इलाज चल रह रहा है। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर चुनाव के दौरान शराब बांटे जाने की आशंका जतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव में पहली मौत हुई थी। इसके बाद शुक्रवार की रात चार लोगों की एक साथ जान चली गई। उधर इस मामले की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *