CG News:-जहां बंदूकें गूंजती थीं, अब बहता है विकास का पानी: हेटारकसा की बदली तस्वीर

Share

CG News:-बदलता हुआ हेटारकसा: डर से विकास तक का सफर

कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड का ग्राम हेटारकसा आज बदलाव की नई मिसाल बन चुका है। जहां पहले सड़क, संचार और मूलभूत सुविधाएं पहुंच से दूर थीं, वहीं अब शासन की योजनाओं और नक्सल उन्मूलन अभियान के चलते गांव में विकास साफ नजर आने लगा है।


CG News:-हर घर जल: अब नहीं पानी के लिए संघर्ष

पहले इस दुर्गम क्षेत्र में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी बड़ी चुनौती थी। ग्रामीणों को कुएं और नालों पर निर्भर रहना पड़ता था, खासकर गर्मियों में हालात और भी कठिन हो जाते थे।

लेकिन अब केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन और राज्य सरकार के प्रयासों से गांव के 63 घरों तक नल कनेक्शन पहुंच चुके हैं।
दो सोलर पंप आधारित जल टंकियों के जरिए अब हर घर में नियमित रूप से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है।

ग्रामीण राजनाथ पोटाई बताते हैं:
पहले पानी लाने में घंटों लग जाते थे, अब घर पर ही पानी मिलने से जीवन आसान हो गया है।

सविता बेन कहती हैं:
पहले दिन का बड़ा हिस्सा पानी लाने में चला जाता था, अब समय बचता है और दूसरे कामों में लगा पाते हैं।


CG News:-स्वास्थ्य और आय में सुधार

स्वच्छ पेयजल मिलने से गांव में जलजनित बीमारियों में कमी आई है।
साथ ही ग्रामीण अब अपने घरों के आसपास सब्जी-बाड़ी कर रहे हैं, जिससे टमाटर, मिर्ची, बरबट्टी जैसी फसलें उगाकर पोषण के साथ अतिरिक्त आय भी कमा रहे हैं।


पारदर्शिता में तकनीक का रोल

ई-केवायसी, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और निगरानी बेहतर हुई है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे।


CG News:-प्रशासन के प्रति आभार

नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *