तीन साल की बच्ची गर्म पानी में बैठी, इधर फांसी पर लटका मिला शव…

Share

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम माहुद में 3 साल की बच्ची आयना गर्म पानी में बैठ गई, जिससे उसका पूरा शरीर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना मंगलवार दोपहर की है। बताया जा रहा है घर के लोग काम में व्यस्त थे। बच्ची की ओर ध्यान नहीं दिया और चूल्हे में बर्तन में रखे गर्म पानी में बैठ गई। बच्ची के रोने की आवाज आई तो परिजनों ने उसे उठाया और भर्ती कराया।

युवक का फांसी पर लटका शव मिला

गुंडरदेही ब्लॉक मुयालय से 10 किमी दूर ग्राम गुरेदा में युवक का फांसी पर लटका हुआ शव मिला। यह आत्महत्या है या हत्या का मामला, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस युवक के बारे में पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *