Bakrid Holiday:-बकरीद की छुट्टी बदली! छत्तीसगढ़ सरकार ने अचानक बदली तारीख, अब 28 मई को रहेगा अवकाश

Share

Bakrid Holiday:-छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले राज्य सरकार की ओर से 27 मई 2026, बुधवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई 2026, गुरुवार कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2026 के सार्वजनिक और सामान्य अवकाश की सूची में पहले 27 मई को बकरीद की छुट्टी तय की गई थी। अब इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Bakrid Holiday:-सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, सरकारी संस्थान और कई अन्य कार्यालय 28 मई को बंद रहेंगे। माना जा रहा है कि चांद दिखने की संभावनाओं और त्योहार की वास्तविक तारीख को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

इस आदेश के बाद कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों के बीच छुट्टी की नई तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *