Breaking News:-अफसरों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अधिकारियों का DA बढ़ा, अब कर्मचारियों की बारी?

Share

Breaking News:-Chhattisgarh सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब IAS, IPS और IFS अधिकारियों को 58 फीसदी की जगह 60 फीसदी डीए मिलेगा। यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

सरकार ने यह फैसला केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लिया है। आदेश में साफ कहा गया है कि डीए की गणना अधिकारियों के मूल वेतन के आधार पर होगी। इसमें विशेष वेतन या अन्य भत्तों को शामिल नहीं किया जाएगा। बढ़ी हुई राशि का भुगतान जनवरी 2026 से नकद रूप में किया जाएगा।

Breaking News:-नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी को नियम से ज्यादा भुगतान हो जाता है तो अतिरिक्त राशि की वसूली की जाएगी।

इधर, AIS अधिकारियों का डीए बढ़ने के बाद अब राज्य संवर्ग के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। कर्मचारी संगठन लंबे समय से केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब सभी की नजर राज्य सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि सरकार जल्द ही अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के डीए को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *