Raipur News:-इतनी गर्मी कि शेर-चीते भी हुए परेशान! 2 दिन के लिए बंद हुआ नंदनवन सफारी

Share

Raipur News:-छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी और नौतपा का असर अब वन्य प्राणियों पर भी दिखने लगा है। इसी को देखते हुए नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी को 28 और 29 मई 2026 के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Raipur News:-वन विभाग ने यह फैसला बढ़ते तापमान और जानवरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण वन्य प्राणियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए दो दिनों तक पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

यानि अब दो दिन तक पर्यटक जंगल सफारी की सैर और वन्य जीवों का दीदार नहीं कर पाएंगे। वन विभाग ने जनसंपर्क के माध्यम से आम लोगों को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *