प्रत्याशियों को आज मिलेगा चुनाव चिन्ह्, महापौर चुनाव के लिए लगानी पड़ सकती है दो ईवीएम…

Share

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस-भाजपा के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी ताल ठोक दी है। रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए 28 उमीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होगी। यदि नाम वापसी के बाद रायपुर महापौर पद के लिए 16 से अधिक दावेदार हुए, तो उमीदवारों के नाम के लिए दो ईवीएम लगानी होगी। इसके हिसाब से राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

दरअसल, ईवीएम में उमीदवारों के नाम लिखे होते हैं। एक ईवीएम में अधिकतम 16 उमीदवारों के नाम लिखे होते हैं। अब मान लीजिए किसी सीट पर 20 उमीदवार खड़े हो गए तो क्या होगा। ऐसे में एक बैलेट मशीन से दूसरी वोटिंग मशीन जोड़ दी जाएगी। फिर वहां दो ईवीएम से चुनाव होगा। इस तरह से जब उमीदवार बढ़ जाते हैं तो उसमें अलग ईवीएम जोड़ दी जाती हैं।

रायपुर के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पार्षद के सबसे ज्यादा उमीदवार

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलेवार नामांकन दाखिल करने वाले उमीदवारों की सूची शामिल की है। इसमें नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के पार्षद पद के दावेदार भी शामिल है। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले में पार्षद पद के लिए सबसे अधिक 990 नामांकन जमा हुए हैं। दूसरे नबर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला आता है। यहां नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में पार्षद पद के लिए 269 दावेदारों ने नामांकन जमा किया है।

अभी रायपुर नगर निगम में सबसे अधिक 28 उमीदवार चुनाव मैदान में

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक नाम वापसी के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। इसी तरह शेष सभी प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। राष्ट्रीय दल के प्रत्याशियों को पार्टी का ही चुनाव चिन्ह् दिया जाएगा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव दलीय आधार पर लड़ा जाएगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव गैर दलीय आधार पर लड़ा जाएगा। निकाय चुनाव ईवीएम की मदद से होगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा।

नगर निगम में महापौर पद के लिए

कुल पद 10

नामांकन दाखिल 109

नामांकन निरस्त 02

पात्र नामांकन 107

नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए

कुल पद 163

नामांकन दाखिल 785

नामांकन निरस्त 18

पात्र नामांकन 765

नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत पार्षद पद के लिए

कुल पद 3201

नामांकन दाखिल 10806

नामांकन निरस्त 69

पात्र नामांकन 10737

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *