धान बेचकर घर लौट रही महिला से लूट, आरोपियों की तलाश जारी…

Share

राजनांदगाव। धान बिक्री के बाद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव से पैसे निकालकर घर लौट रही एक महिला से 40 हजार रुपए लूट होने की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है। चिखली चौकी पुलिस के अनुसार सुकुलदैहान निवासी महिला गौतरहीन बाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 29 जनवरी को सुबह तुमड़ीबोड स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में धान बिक्री की रकम निकालकर लौट रही थी।

बैंक से अपने अकाउंट से 40 हजार रूपए निकाल कर एक प्लास्टिक थैले में रखकर तुमड़ीबोड से बस में बैठकर राजनांदगांव भदौरिया चौक आई। इसके बाद ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर सुकुलदैहान जा रही थी। नवागांव में शंकर मंदिर के पास मेन रोड के पास बाइक से पीछा करते आ रहे दो आरोपियों ने थैले में रखे 40 हजार रूपए की झपटमारी कर सुकुलदैहान की ओर भाग गए।

बाइक सवार दोनों आरोपी महिला का सहकारी बैंक तुमड़ीबोड़ से पीछा करते आ रहे थे। बस से उतरने के बाद महिला ई-रिक्शा में बैठकर सुकुलदैहान जा रही थी। इस दौरान नवागांव के पास 40 हजार रुपए को लूट कर फरार हो गए। चिखली चौकी पुलिस आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *