CG News:-नारायणपुर में फिर गरमाया धर्मांतरण विवाद, 2 परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव, घरों से निकाला सामान

Share

CG News:-छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। गांव के कुछ आदिवासी ग्रामीणों ने ईसाई धर्म अपनाने वाले दो परिवारों पर गांव छोड़ने का दबाव बनाते हुए उनके घरों का सामान बाहर निकाल दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

CG News:-क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गांव के आदिवासी समुदाय का कहना है कि धर्मांतरित परिवार यदि गांव में रहना चाहते हैं तो उन्हें अन्य ग्रामीणों की तरह सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग करना होगा और पारंपरिक आदिवासी देवी-देवताओं तथा रीति-रिवाजों का सम्मान करना होगा।

वहीं, प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे सामाजिक सहयोग के रूप में साल में एक बार चंदा देने को तैयार हैं, लेकिन अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण आदिवासी धार्मिक परंपराओं का पालन नहीं करेंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

CG News:-पुलिस और प्रशासन अलर्ट

तनाव को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

CG News:-पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भरण्डा गांव में भी धर्मांतरण को लेकर विवाद हुआ था। वहां 26 धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव बनाया गया था। बाद में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की लंबी बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया था और प्रभावित परिवार अपने घर लौट सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *