WhatsApp Update:-अब नंबर नहीं, सिर्फ Username से होगी WhatsApp पर बात! Meta ला रहा ऐसा फीचर जो बदल देगा चैटिंग का तरीका

Share

WhatsApp Update:-अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते समय अपना मोबाइल नंबर किसी अनजान व्यक्ति या नए संपर्क के साथ साझा नहीं करना चाहते, तो जल्द ही आपकी यह चिंता खत्म होने वाली है। WhatsApp एक नए Username फीचर पर काम कर रहा है, जिसके जरिए यूजर्स बिना मोबाइल नंबर बताए भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे।

यह फीचर इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह काम करेगा, जहां लोग आपके मोबाइल नंबर की बजाय आपके यूनिक यूजरनेम से आपको खोजकर मैसेज कर सकेंगे।


WhatsApp Update:-कैसे काम करेगा नया Username फीचर?

मीडिया रिपोर्ट्स और बीटा वर्जन की जानकारी के अनुसार, यूजर्स को WhatsApp की Profile Settings में अपना एक यूनिक Username बनाने का विकल्प मिलेगा।

इसके बाद:

  • मोबाइल नंबर की जगह Username शेयर किया जा सकेगा।
  • दूसरे यूजर WhatsApp के Search में Username डालकर आपको ढूंढ सकेंगे।
  • निजी मोबाइल नंबर अनजान लोगों से सुरक्षित रहेगा।
  • चैट पहले की तरह End-to-End Encrypted रहेगी, यानी आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित होगी।

WhatsApp Update:-Android और iPhone पर चल रही टेस्टिंग

WhatsApp फिलहाल इस फीचर की Android और iPhone के Beta Version पर टेस्टिंग कर रहा है। यदि परीक्षण सफल रहता है, तो आने वाले महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।


WhatsApp Update:-बिजनेस और प्रोफेशनल यूजर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो:

  • ऑनलाइन बिजनेस करते हैं।
  • ग्राहकों से WhatsApp पर बात करते हैं।
  • फ्रीलांसर या प्रोफेशनल नेटवर्किंग करते हैं।
  • अनजान लोगों से संपर्क करते हैं लेकिन अपना निजी नंबर साझा नहीं करना चाहते।

इससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *