CG News:-आजीविका मिशन से बदली रमशीला कश्यप की जिंदगी, किराना दुकान से हर महीने 25 हजार की कमाई
CG News:-एक समय माओवाद से प्रभावित रहा कोंडागांव जिले का दूरस्थ ग्राम कुधुर अब विकास और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन चुका है। शासन की योजनाओं की पहुँच ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है, और इस बदलाव की प्रेरणादायक कहानी हैं ग्राम की निवासी रमशीला कश्यप।
READ MORE:- रायपुर से शुरू होगा ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण
आजीविका मिशन से मिली नई दिशा
रमशीला कश्यप ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत की। उन्होंने ‘जय मां दंतेश्वरी’ स्व-सहायता समूह की सदस्य बनकर अपने जीवन को नई दिशा दी।
उस समय गांव में केवल एक किराना दुकान थी, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर मर्दापाल जाना पड़ता था।
CG News:-50 हजार की मदद से शुरू किया व्यवसाय
ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए रमशीला ने गांव में ही किराना दुकान खोलने का निर्णय लिया।
स्व-सहायता समूह से मिले ₹50,000 की सहायता राशि से उन्होंने दुकान की शुरुआत की और धीरे-धीरे जरूरत के अनुसार सामान बढ़ाकर अपने व्यवसाय को मजबूत किया।
CG News:-गांव के लिए बनी सुविधा, परिवार हुआ सशक्त
आज रमशीला की छोटी-सी दुकान पूरे गांव के लिए बड़ी सुविधा बन चुकी है।
- ग्रामीणों को अब जरूरी सामान गांव में ही मिल रहा है
- समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है
- परिवार की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है
महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
रमशीला कश्यप की सफलता अब पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। वे अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
उन्होंने इस सफलता के लिए शासन-प्रशासन और योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
