CG News:-छत्तीसगढ़ के जलाशयों में 67% से ज्यादा जल भराव, पिछले दो सालों से स्थिति बेहतर

Share

CG News:-छत्तीसगढ़ में इस वर्ष सिंचाई जलाशयों की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। राज्य के 12 वृहद और 34 मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को मिलाकर कुल 46 प्रमुख जलाशयों में औसतन 67.43% जल भराव दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी बेहतर है।


साफ है कि इस साल जल उपलब्धता में बड़ा सुधार हुआ है।


CG News:-वृहद परियोजनाओं की स्थिति

  • वर्तमान जल भराव: 68.19%
  • 2025 में: 45.84%
  • 2024 में: 38.62%

प्रमुख जलाशयों का हाल:

  • मनियारी: 90.41%
  • मुरूमसिल्ली: 86.85%
  • खारंग: 84.99%
  • दुधावा: 84.54%
  • रविशंकर सागर (गंगरेल): 76.72%
  • सोंढूर: 70.65%
  • तांदुला: 66.19%

कोडार जलाशय में सबसे कम 35.45% जल उपलब्ध है।


CG News:-मध्यम परियोजनाओं में भी सुधार

  • वर्तमान जल भराव: 63.38%
  • 2025: 44.62%
  • 2024: 45.38%

टॉप जलाशय:

  • खपरी: 92.98%
  • छिरपानी: 92.23%
  • पिपरिया नाला: 89.69%
  • गोंडली: 85.53%

CG News:-किसानों के लिए राहत

राज्य सरकार द्वारा जल का नियंत्रित और चरणबद्ध वितरण किया जा रहा है ताकि:

  • रबी फसलों की अंतिम सिंचाई हो सके
  • ग्रीष्मकालीन फसलों को पानी मिल सके
  • निस्तारी के लिए जल उपलब्ध रहे

गंगरेल, दुधावा, सोंढूर और अन्य परियोजनाओं से नहरों के माध्यम से पानी छोड़ा जा रहा है।


CG News:-मुख्यमंत्री का बयान

विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बेहतर जल भराव को उन्होंने सुनियोजित प्रबंधन और टीमवर्क का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *