CG News:-भीषण गर्मी का कहर: स्कूल खुलते ही प्रार्थना के दौरान छात्र बेहोश, परिजनों ने उठाए सवाल

Share

CG News:-दुर्ग। छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से शासकीय और निजी स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई। नए सत्र के पहले दिन बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन दुर्ग के जेआरडी स्कूल में एक चिंताजनक घटना सामने आई।

प्रार्थना सभा के दौरान तेज गर्मी और उमस के कारण एक छात्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्र के गिरते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और डॉक्टर को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

CG News:प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रार्थना के समय तेज धूप और गर्मी के कारण अधिकांश बच्चे पसीने से तरबतर हो गए थे। इसी दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इधर, राज्य सरकार के निर्णय के बाद आज से सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं दूसरी ओर, भीषण गर्मी के बीच स्कूल शुरू करने के फैसले को लेकर कई अभिभावक सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान मौसम को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

फिलहाल यह घटना गर्मी के बीच स्कूल संचालन और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *