Chess Champion:-आर वैशाली ने रचा इतिहास: फिडे विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय, अब जू वेनजुन से वर्ल्ड चैंपियनशिप में भिड़ंत
Chess Champion:-महिला शतरंज खिलाड़ी R Vaishali ने शानदार प्रदर्शन करते हुए FIDE Women’s Candidates Tournament का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
Chess Champion:-अब वर्ल्ड चैंपियन से मुकाबला
इस ऐतिहासिक जीत के बाद वैशाली अब चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन Ju Wenjun को महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप में चुनौती देंगी।
जू वेनजुन 5 बार की विश्व चैंपियन हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
Chess Champion:-आखिरी राउंड में दमदार प्रदर्शन
निर्णायक मुकाबले में वैशाली ने Kateryna Lagno को हराकर अपनी स्थिति मजबूत की।
वहीं, Bibisara Assaubayeva को भारत की Divya Deshmukh ने ड्रॉ पर रोक दिया, जिससे वैशाली को बढ़त मिली।
सफेद मोहरों से खेलते हुए उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
– 8.5 अंकों के साथ वैशाली ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा।
Chess Champion:-भारतीय शतरंज को नई ऊंचाई
वैशाली ने दिग्गज खिलाड़ी Koneru Humpy के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत के महिला शतरंज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
Chess Champion:-बचपन से शुरू हुआ सफर
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| जन्म | 21 जून 2001, चेन्नई |
| शुरुआत | 6 साल की उम्र में |
| बड़ी उपलब्धियां | U-12, U-14 वर्ल्ड यूथ चैंपियन |
| 2018 | WGM बनीं |
| 2021 | IM खिताब |
| 2023 | GM बनीं (भारत की तीसरी महिला) |
Chess Champion:-ऐतिहासिक भाई-बहन की जोड़ी
वैशाली के छोटे भाई R Praggnanandhaa भी ग्रैंडमास्टर हैं।
2024 में दोनों इतिहास की पहली ऐसी भाई-बहन की जोड़ी बने, जिनके पास एक साथ ग्रैंडमास्टर का खिताब रहा।

