Sakti News:-वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

Share

Sakti News:-सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तेज़ी और मुस्तैदी दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्यों की कमान संभाली। प्रशासन ने बिना देरी किए एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम और अन्य जरूरी संसाधनों को सक्रिय कर दिया, जिससे घायलों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

Sakti News:-घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि राहत और उपचार कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *