दूसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीते 3 स्वर्ण समेत 6 पदक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई…

Share

रायपुर। 38वें राष्ट्रीय खेल मेें दूसरे दिन गुरुवार को छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण समेत 6 पदक जीतने में सफल रहे, जिसमें 3 कांस्य पदक शामिल हैं। अब पदकों की संख्या 4 स्वर्ण समेत 7 पहुंच गई है। गुरुवार को वेटलिफ्टिंग में विजय कुमार और ज्ञानेश्वरी यादव ने स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, कलरीपयट्टु खेल में विवेक सिंह ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

कलरीपयट्टु खेल में दो कांस्य पदक भी मिले और एक कांस्य पदक बीच हैंडबॉल महिला टीम ने जीता। सभी पदक विजेताओं को छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सचिव विक्रम सिंह सिसोदिया समेत समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *