HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक, 6 मामले आए सामने

Hmpv virous
Share

नई दिल्ली। चीन से फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। सोमवार को देश में इस वायरस के 6 मामले सामने आए, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

बेंगलुरु, तमिलनाडु और गुजरात में संक्रमित बच्चों की पहचान हुई है, जिसमें से एक बच्चा ठीक होकर घर लौट चुका है। यह वायरस नया नहीं है। डॉ. अतुल गोयल, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, के अनुसार, यह वायरस लंबे समय से सक्रिय है और सामान्य न्यूमोनिया वायरस की तरह है।

सर्दियों में इसके संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन भारत में अभी इसके प्रसार के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *