Indian Politics:-वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च; 25 नवंबर तक चलेगा ‘वोट रक्षक’ अभियान

Share

Indian Politics:-SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इस अभियान को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ नाम दिया है। पार्टी का निशाना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर है और कांग्रेस ने उनके पद से हटने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Indian Politics:-6 अक्टूबर को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई बैठक के बाद अभियान की जानकारी दी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

वेणुगोपाल के मुताबिक, 6 अक्टूबर को संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया है और पुलिस से प्रदर्शनकारियों को नहीं रोकने की अपील की है। इसी मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसदों के भी 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करने की योजना है।

Indian Politics:-10 से 20 अक्टूबर तक सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस ने आंदोलन को तीन चरणों में आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। 10 से 20 अक्टूबर के बीच देशभर में ब्लॉक स्तर पर बाइक रैली, साइकिल रैली और पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

पार्टी कार्यकर्ता कथित ‘वोट चोरी’ से जुड़े आरोपों को लेकर पर्चे बांटेंगे। कांग्रेस ने इस दौरान CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाने की भी घोषणा की है।

Indian Politics:-गांव-गांव पहुंचेगा ‘वोट रक्षक’ अभियान

आंदोलन का अगला चरण 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। कांग्रेस गांवों में चौपाल लगाएगी और उन मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करेगी, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का पार्टी आरोप लगा रही है।

इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘वोट रक्षक’ नाम दिया गया है। पार्टी का कहना है कि ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाएंगे।

Indian Politics:-1 नवंबर को रामलीला मैदान में बड़ी रैली

कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित करने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा 25 और 26 नवंबर को ‘चलों दिल्ली’ कार्यक्रम के तहत यात्राएं निकालने की योजना बताई गई है।

Indian Politics:-SIR और Form-6 विवाद से गरमाया मामला

कांग्रेस का यह अभियान ऐसे समय में तेज हुआ है जब SIR और मतदाता पंजीकरण से जुड़े Form-6 को लेकर भी विवाद चल रहा है। 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने Form-6 के किसी संशोधित प्रारूप को मंजूरी नहीं दी है। वहीं, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के Form-6 से जुड़े आरोपों को भ्रामक बताया है।

यानी एक तरफ कांग्रेस चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक और कानूनी बहस भी तेज हो गई है।

Indian Politics:-कांग्रेस के अभियान की प्रमुख तारीखें

तारीखकार्यक्रम
6 अक्टूबरसंसद से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च
10–20 अक्टूबरबाइक रैली, साइकिल रैली और पदयात्रा
25 अक्टूबर–25 नवंबरगांवों में ‘वोट रक्षक’ अभियान और चौपाल
1 नवंबरदिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली
25–26 नवंबर‘चलों दिल्ली’ कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *