IPL 2026 :-15 साल से अटूट IPL रिकॉर्ड! वैभव-यशस्वी का तूफान भी नहीं तोड़ पाया ‘सबसे तेज फिफ्टी’ का इतिहास

Share

IPL 2026 :-इन दिनों IPL 2026 में चौकों-छक्कों की बारिश हो रही है। 7 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में Rajasthan Royals ने Mumbai Indians के खिलाफ रनों का ऐसा तूफान खड़ा किया कि लगा आज इतिहास बदल जाएगा।

महज 11-11 ओवर के मैच में राजस्थान ने 150 रन ठोक दिए। टीम के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi और Yashasvi Jaiswal ने सिर्फ 2.4 ओवर (16 गेंद) में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया।


IPL 2026 :-बल्लेबाजों का तूफान:

  • वैभव सूर्यवंशी: 14 गेंदों में 39 रन (5 छक्के, 1 चौका)
  • यशस्वी जायसवाल: 32 गेंदों में नाबाद 77 रन (10 चौके, 4 छक्के)

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 123 रन ही बना सकी और 27 रन से मैच हार गई।


IPL 2026 :-रिकॉर्ड के करीब… लेकिन चूक गए!

राजस्थान ने IPL में अपनी ही सबसे तेज टीम फिफ्टी (2.4 ओवर) की बराबरी कर ली, लेकिन इतिहास रचने से सिर्फ 2 गेंद पीछे रह गई


IPL 2026 :-15 साल से कायम है ये रिकॉर्ड

IPL इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड आज भी Royal Challengers Bangalore के नाम है, जिसने साल 2011 में 2.3 ओवर (14 गेंद) में 50 रन बना दिए थे।

उस मैच में Chris Gayle और Tillakaratne Dilshan ने मिलकर कोच्चि टस्कर्स केरल के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं।


IPL में सबसे तेज टीम फिफ्टी

टीमओवरविरोधीसाल
RCB2.3KTK2011
RR2.4KKR2023
RR2.4MI2026
PBKS2.5DD2018

IPL 2026 :-मैच का ऐतिहासिक पल (2011)

2011 में RCB ने 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 13.1 ओवर में मैच खत्म कर दिया था। उस मुकाबले में क्रिस गेल ने 16 गेंदों में 44 रन ठोककर मैच का रुख ही बदल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *