LPG Price:-गैस सिलेंडर के नए रेट जारी: घरेलू LPG पर राहत, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई कारोबारियों की बढ़ी चिंता
LPG Price:-देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर अभी भी 913 रुपए में मिल रहा है।
हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपए पहुंच गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि गैस महंगी होने से व्यापार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
मार्च 2026 में घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
LPG Price:-देश के अलग-अलग शहरों में LPG के दाम भी अलग-अलग हैं। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपए, चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 3,237 रुपए और कोलकाता में 3,202 रुपए तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में घरेलू सिलेंडर 984 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 3,294.50 रुपए में मिल रहा है।
सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर त्रिपुरा में 1,073.50 रुपए और सिक्किम में 1,065.50 रुपए का बिक रहा है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की सबसे ज्यादा कीमत भी सिक्किम और त्रिपुरा में दर्ज की गई है।
