Mahila Aarakshan Bill:-महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद विपक्ष एक्टिव, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर लाएगा नोटिस
Mahila Aarakshan Bill:-लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाने के बाद विपक्ष का जोश बढ़ गया है। अब विपक्ष एक बार फिर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया नोटिस लाने की तैयारी कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और डीएमके जैसे कई बड़े विपक्षी दल इस मुद्दे पर आपस में चर्चा कर रहे हैं। जल्द ही नया प्रस्ताव तैयार कर संसद में पेश किया जा सकता है। यह भी तय नहीं हुआ है कि प्रस्ताव लोकसभा में आएगा, राज्यसभा में या दोनों जगह एक साथ।
Mahila Aarakshan Bill:-इस बार विपक्ष पहले से ज्यादा मजबूत तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 200 सांसदों के हस्ताक्षर जुटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि यह दिखाया जा सके कि इस मुद्दे पर उनका समर्थन मजबूत है। पिछली बार भी नोटिस दिया गया था, लेकिन 6 अप्रैल को उसे खारिज कर दिया गया था।
पहले दिए गए नोटिस में विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर कई आरोप लगाए थे। इनमें निष्पक्षता पर सवाल, सरकार के दबाव में काम करने, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर विवाद शामिल थे।
हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि विपक्ष आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत नहीं दे पाया।
संविधान के अनुसार, ऐसे किसी प्रस्ताव के लिए लोकसभा में कम से कम 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। पिछली बार विपक्ष के पास जरूरी संख्या से ज्यादा समर्थन था, लेकिन फिर भी प्रस्ताव खारिज हो गया था।
अब विपक्ष एक बार फिर नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है।
