Nari Shakti Vandan:-नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा का कांग्रेस पर हमला—“महिलाओं के अधिकारों से किया विश्वासघात”

Share

Nari Shakti Vandan:-नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने इस बिल के पास नहीं हो पाने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल पास नहीं होने के बाद विपक्षी नेताओं ने खुशी मनाई, जबकि भाजपा नेताओं को दुख हुआ। उनके अनुसार, कांग्रेस ने “बहुत बड़ा पाप” किया है और आने वाले समय में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन समय से महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता रहा है, लेकिन विपक्ष ने इस सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर इस कानून को पास नहीं होने दिया, जिससे देश की आधी आबादी की उम्मीदों को झटका लगा है।

Nari Shakti Vandan:-मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, जैसे उज्ज्वला योजना और महतारी वंदन योजना, जिनसे लाखों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वर्षों से महिला आरक्षण की बात करती है, लेकिन जब इसे लागू करने का समय आता है तो पीछे हट जाती है।

उन्होंने कहा कि यह 70 करोड़ महिलाओं के साथ धोखा है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *