Raipur News:-राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल जैन ने की सौजन्य भेंट
Raipur News:-छत्तीसगढ़ की युवा और प्रतिभाशाली अधिवक्ता सुगंधा जैन ने गुरुवार को लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। वर्तमान में सुगंधा जैन सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ शासन की स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं और कानूनी क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।
सुगंधा जैन की उपलब्धियों ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2025 में उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए University of Oxford में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भारत की ओर से जज की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय बनने का सम्मान प्राप्त किया। यह उपलब्धि देश की युवा महिला अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।
Raipur News:-कानूनी क्षेत्र के साथ-साथ शिक्षा और महिला सुरक्षा के विषयों में भी उनकी सक्रिय भूमिका है। वे एनसीईआरटी के अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) में बाहरी POSH प्रशिक्षक के रूप में भी कार्यरत हैं और विभिन्न संस्थानों में लैंगिक संवेदनशीलता एवं कार्यस्थल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करती हैं।
राज्यपाल रमेन डेका ने सुगंधा जैन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि युवाओं की ऐसी सफलताएं राज्य और देश दोनों के लिए गौरव का विषय हैं। इस अवसर पर उनकी माता श्रीमती इंदिरा जैन भी उपस्थित रहीं।
सुगंधा जैन की यह यात्रा बताती है कि प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर वैश्विक मंच पर भी भारतीय युवाओं की पहचान मजबूत हो रही है।
