Raipur News:-44°C की तपिश में ‘पटाखा’ बना ट्रांसफॉर्मर! रायपुर के कोटा में धमाके के साथ भड़की आग, VIDEO ने बढ़ाई बिजली व्यवस्था की चिंता

Share

Raipur News:-छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में पड़ रही भीषण गर्मी अब बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ती नजर आ रही है। 44 डिग्री तापमान के बीच शहर के कोटा इलाके में एक ट्रांसफॉर्मर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले ट्रांसफॉर्मर से पटाखों जैसी तेज आवाजें आने लगीं और कुछ ही सेकंड में उसमें आग भड़क उठी।

घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सप्लाई बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने शहर की बिजली व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raipur News:-स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण एसी, कूलर और अन्य उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ा है, जिससे ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोड का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि राजधानी में आए दिन ट्रांसफॉर्मर फुंकने और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे VIDEO को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर समय रहते बिजली व्यवस्था को अपग्रेड नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़े हादसे हो सकते हैं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *